Tuesday, September 16

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज।

पोकरण स्थित आशापुरा माता मंदिर में चल रहे शतचंड़ी महायज्ञ अनुष्ठान के अंतिम दिन आज मंगलवार को परिसर जयकारों से गूंज उठा। सुबह पूजा-अर्चना के बाद हवन शुरू किया गया।

इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भागीदारी निभा रहे हैं। पंड़ित अशोक बिस्सा(सन्ना महाराज) के सान्निध्य में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में सोमवार को कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। मंडप पूजन किया। वेदपाठी ब्राह्मणों ने दुर्गाशप्तशति के पाठ किए। आज पूर्णाहुति के दिन बीकानेर, जैसलमेर,जोधपुर, फलौदी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महायज्ञ के दर्शन के लिए शामिल होंगे। पंड़ित अशोक बिस्सा ने बताया कि शाम को आरती के बाद महाप्रसाद का आयोजन रखा गया है।

Exit mobile version