Wednesday, September 17

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज।

शहर के ख्यातिनाम प्रतिष्ठान पंड़ितजी घी वालों की दुकान में मुनीम का कार्य कर रहे शख्स ने धोखाधड़ी कर प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रतिष्ठान के दीपक पारीक ने आरोप लगाते हुए पुलिस को भी सूचना दी है। दीपक पारीक ने “निडर इंडिया” को बताया कि उनके यहां पर अर्से काम कर रहा मुनीम जेठनाथ उनके प्रतिष्ठान पंड़ितजी घी वालों के नाम का दुरुपयोग कर रहा है।

इसकी कई व्यापारियों से शिकायतें मिली है। इसके बाद एक बारगी कोटगेट थाने में इसकी सूचना की है, अब अन्य दस्तावेज तैयार कर प्रकरण दर्ज कराया जाएगा।  पारीक ने पुलिस को दिए परिवाद में बताया है कि जेठनाथ 9829168046 नंबर से व्यापारियों से संपर्क कर रहा था। यह नम्बर पंडितजी घी वालों के अधिकृत नंबर नहीं है। पारीक ने बताया कि भविष्य में व्यापारी और आम आदमी उनके अधिकृत नंबरों  0151-2520167, 9414137037, 8696786889 पर ही संपर्क साधे। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर कोई जेठनाथ से लेनदेन करता है, तो उसका वो स्वयं जिम्मेदार होगा।

Exit mobile version