Saturday, March 14

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज।

शहर के अधिकांश क्षेत्रों में आज सुबह ही बिजली गुल है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। घंटों बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। बीकेईएसएल के प्रवक्ता के अनुसार सागर रोड स्थित राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के 220 केवी जीएसएस में आज सुबह स्पेशल ट्रांसफार्मर में ब्लॉस्ट हो गया। इससे जम्फर जल गए और बिजली आपूर्ति बंद हो गई। कम से कम 3 से 4 घण्टे में आपूर्ति शुरू होने की संभावना है।

बीकेईएसएल प्रसारण निगम के संपर्क में है। प्रसारण निगम से आपूर्ति शुरू होते ही शहर में सप्लाई चालू कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार इस कारण पवनपुरी, सुदर्शना नगर, व्यास कॉलोनी, कुचीलपुरा, सांगलपुरा, सागर, शिवबाड़ी सहित शहर के अधिकांश भागों में आज घंटों बिजली गुल रही। वहीं मौके पर विद्यु प्रसारण निगम के अभियंता ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने में जुटे थे।

Exit mobile version