Thursday, May 1

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज।

दीपावली का त्योहार आ गई लेकिन साफ सफाई व्यवस्था लचर है। केईएम रोड सरीखी मुख्य सडक़ पर ही आज धनतेरस के दिन भी सीवरेज जाम होकर दूषित पानी सडक़ों पर आ गया। इससे खफा वहां के लोगों ने पार्षद के नेतृत्व में धरना दे दिया। लोगों ने हालात को लेकर विरोध जताया। पुलिस की समझाईश के बाद लोगों ने रास्ता खोला। इस दौरान पार्षद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कई बार टेंडर होने के बाद भी समस्या का सामधान नहीं हुआ। इससे आए दिन परेशानी होती है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

पार्षद आनंद सिंह सोढ़ा ने रोष जताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस राज में पार्षदों ने रास्ता जाम करके इस समस्या के सामधान कराने के लिए टेंडर करवाया था, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ही हठधर्मी के चलते काम नहीं हुआ। उन्होंने साफतौर पर कहा कि यदि दस दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो फिर से यहां धरना दिया जाएगा।

Exit mobile version