Friday, March 13

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज।

स्कूलों में इस बार एक अक्टूबर से समय में परिवर्तन नहीं होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने इस संबंध में आज आदेश जारी किया है। इसके अनुसार शिविर पंचांग के अनुसार पूर्व में घोषित ग्रीष्मकालीन समय 1 अप्रेल से 30 सितंबर तक था, लेकिन अब इसको बढ़ाते हुए 15 अक्टूबर तक कर दिया है।

ऐसे में एक पारी के स्कूल का समय 7:30 ही रहेगा, वहीं शीतकालीन विद्यालय संचालन इस बार 16 अक्टूबर से माना जाएगा। ऐसे में अब एक पारी स्कूल का समय 16 अक्टूबर से बदलेगा, जो 10 से 4 बजे तक रहेगा। पूर्व में यह एक अक्टूबर से बदलना था। शेष समय गतिविधियां शिविरा पंचांग के अनुसार ही रहेगा। अब शीतल कालीन संचालन समय 16 अक्टूबर से 31 मार्च तक रहेगा।

Exit mobile version