Wednesday, September 17

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज।

नया शहर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में कल रात चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लाखों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है, लेकिन अब तक कोई भी सुराग नहीं मिला है। नया शहर थाना अधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि कल रात को मुआयना किया था, आज सुबह से ही आसपास के घरों में लगे कैमरे खंगाल रहे हैं, ताकि कोई सुराग हाथ लग सके। संदिग्ध लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पता लगाने का प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार जवाहर नगर में एमएम ग्राउण्ड के पीछे रहने वाले  रविंद्र आचार्य के मकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। वारदात के समय रविन्द्र व उसका परिवार अपने भाई के घर पर सुंदरकांड के पाठ करने गए थे। पीछे से चोरों ने ताले तोड़कर 10 लाख रुपए के जेवरात और 2 लाख की नकदी चुराकर ले गए।

बताया जा रहा है कि रात ग्यारह बजे के करीब 11 बजे परिवारजन जब घर आए तब उन्हें इस बात पता चला। आचार्य की पत्नी अपने  जेवर खोलकर आलमारी में रखने लगी तो पता चला कि वहां कुछ नहीं है। चोर ने करीब दस लाख रुपए के सोने के जेवर चोरी कर लिए। इसके अलावा दो लाख रुपए से ज्यादा की नगदी भी साथ ले गया। पांच सौ रुपए की कुछ गडि्डयां रखी हुई थी। यहीं पर पांच रुपए की एक गड्‌डी भी पड़ी थी, जो चोर नहीं ले गया।

Exit mobile version