Friday, March 13

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज़

चोरी के प्रयास का एक मामला कोलायत थाने में दर्ज किया गया है। परिवादी वार्ड-10 निवासी कपिल पारीक पुत्र महेन्द्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि उनके दादा का निधन होने के कारण उनके चाचा मदनलाल अपना मकान बंद कर उनके मकान में आ गए थे। उसके बाद करीब तीन बजे के आसपास चाचा के घर गए तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था।

अंदर देखा तो दो लोग घुसे हुए थे और चोरी की नियत से घर का सामान बिखेर दिया था। समय पर नहीं पहुंचते तो वो सारा सामान चोरी कर ले जाते। परिवादी ने इस संबंध में सरदारशहर निवासी इंद्रराज पुत्र धर्मपाल कुम्हार और अमरपुरा निवासी सज्जन कुमार पुत्र हुंसराज कुम्हार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Exit mobile version