Friday, March 13

मुम्बई। Rajasthan Pulse News

बिग बॉस ओटीटी-3 का इंतजार कर रहे दर्शकों का आज इंतजार खत्म हो जाएगा। आज रात से शुरू होने जा रहा है। इस शो को दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। इस बार भी कई ख्यातिनाम हस्तियां इसमें रहेगी। खास बात यह है कि इस शो में देश के नामचीन पत्रकार दीपक चौरसिया भी शामिल हो रहे हैं। इसका प्रीमियर आज रात जियो सिनेमा एप पर होगा। चौरसिया ने कई न्यूज चैनल्स के साथ काम किया हैं। तो विवादों से भी उनका नाता रहा है। शो के कई कंटेस्टेंट्स के नाम का सामने आ रहे हैं, तो इनमें से चर्चित नाम है दीपक चौरसिया का जो कि देश के लोकप्रिय पत्रकारों में शुमार है।

Exit mobile version