Thursday, May 1

नई दिल्ली, राजस्थान पल्स न्यूज़

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट बुधवार शाम को जारी कर दी है। पहली लिस्ट में बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। सीएम नायबसिंह सैनी की सीट बदल दी गई है। सीएम सैनी लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अभी वो करनाल सीट से विधायक हैं। हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज अंबाला कैंट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। दो दिन पहले बीजेपी में शामिल होने वाले देवेंद्रसिंह बबली को बीजेपी ने टोहाना से उम्मीदवार बनाया है।

ये है बीजेपी की पहली सूची

  • कालका से शक्ति रानी शर्मा, पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला शहर से असील गोयल,
  • मुलाना से संतोष सरवन
  • सढौरा से बलवंत सिंह
  • जगाधरी से कंवरपाल गुर्जर
  • यमुनानगर से धनश्यामदास अरोड़ा
  • रादौर से श्यामसिंह राणा
  • शाहबाद से सुभाष कलसाना
  • थानेसर से सुभाष सुधा
  • पेहोवा से सरदार कमलजीतसिंह अजराना
  • गुहला से कुलवंत बाजीगर
  • कलायत से कमलेश ढांडा
  • कैथल से लीलाराम गुर्जर
  • नीलोखेड़ी से भगवानदास कबीरपंथी
  • इंद्री से रामकुमार कश्यप
  • करनाल से जगमोहन आनंद
  • घरौंदा से हरविंदर कल्याण
  • पानीपत ग्रामीण से महिलाप ढांडा
  • पानीपत शहर से प्रमोदकुमार विज
  • इसराना से कृष्णलाल पंवार
  • समालखा से मनमोहन भड़ाना
  • खरखौदा से पवन खरखौदा
  • सोनीपत से निखिल मदान
  • गोहाना से अरविंद शर्मा
  • सफीदों से रामकुमार गौतम
  • जींद से कृष्णलाल मिड्ढा
  • उचाना कलां से देवेंद्र अत्री
  • टोहाना से देवेंद्रसिंह बबली
  • फतेहाबाद से डूडा राम बिश्नोई
  • रतिया से सुनीता दुग्गल
  • कालांवाजी से राजिंदर देशुजोधा
  • रनिया से शीशसाल कंबोज
  • आदमपुर से भव्य बिश्नोई
  • उकलाना से अनूप धानक
  • नारनौंद के कैप्टन अभिमन्यू
  • हांसी से विनोद भयाना
  • बरवाला से रणबीर गंगवा
  • हिसार से कमल गुप्ता
  • नलवा से रणधीर पनिहार
  • लोहारू से जेपी दलाल
  • बधरा से उमेद पातुवास
  • दाददी से सुनील सांगवान
  • भिवानी से धनश्याम सर्राफ
  • तोशाम से श्रुति चौधरी
  • बवानी खेड़ा से कपूर वाल्मीकि
  • मेहम से दीपक हुडा
  • गढ़ी सांपला किलोई से मंजू हुडा
  • कलानौर से रेनू डाबल
  • बहादुरगढ़ से दिनेश कौशिक
  • बादली से ओपी धनखड़
  • झज्जर से कप्तान बिरधाना
  • बेरी से संजय कबलाना
  • अटेली से आरतीसिंह राव
  • नांगल चौधरी से अभयसिंह यादव
  • कोसली अनिल दहिना
  • रेवाड़ी से लक्ष्मणसिंह यादव
  • बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह
  • गुडगांव से मुकेश शर्मा
  • सोहना से तेजपाल तंवर
  • पलवल से गौरव गौतम
  • पृथला से टेकचंद शर्मा
  • बल्लभगढ़ से मूलचंद शर्मा
  • फरीदाबाद से विपुण गोयल
  • तिगांव से राजेश नागर बीजेपी के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
Exit mobile version