Friday, March 13

वडोदरा, राजस्थान पल्स न्यूज़
गुजरात में वडोदरा के श्रीनारायण स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भरभराकर स्कूल की दीवार ढह गई। इस हादसे में चार बच्चे घायल हो गए। यह हादसा कल का बताया जा रहा है, घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। उधर, शनिवार को इस मामले को लेकर पेरेन्टस एसोसिएशन ने स्कूल संचालक के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसर जिस समय दीवार गिरी उस दौरान चार बजे बेंच सहित करीब दस फीट नीचे जा गिरे। जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है दीवार के पीछे एक शेड था, बच्चे पहले उस पर गिरे, ऐसे में ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई। हलांकि दीवार गिरने के कारण सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने बच्चों के बयान भी लिए है।

Exit mobile version