Tuesday, June 17

जयुपर, राजस्थान पल्स न्यूज।

प्रदेश में अगले साल सभी निकायों के चुनाव कराए जाएंगे। यूडीएच मंत्री झाबर संहि ने खर्रा ने कहा है कि 2025 में सभी निकाय चुनाव एक साथ ही कराए जाएंगे। इस स्थिति में उन 91 निकायों में समय से पहले चुनाव होंगे जिनका कार्यकाल 2026 में पूरा होगा। वहीं, जयपुर, जोधपुर और कोटा सहित 56 निकायों में चुनाव समय पर होंगे।  साथ ही अब जयपुर, जोधपुर और कोटा निकाय फिर से एक का दिए जाएंगे।

खर्रा के बयान से यह तय हो गया है कि भरतपुर, बीकानेर, पाली, अलवर एवं उदयपुर नगर निगम, 16 नगर परिषद और 28 नगर पालिकाओं में इस साल चुनाव नहीं हो सकेंगे। निकायों का कार्यकाल नवंबर में पूरा हो रहा है। इन निकायों का कार्यकाल 6 माह या इससे ज्यादा बढ़ाकर प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे।  

होगा वार्डो का पुनर्गठन
यूडीएच मंत्री खर्रा ने कहा है कि इस साल निकाय चुनाव नहीं कराए जाएंगे। वन स्टेट, वन इलेक्शन की दिशा में काम किया जा रहा है। इसलिए निकायों में एक साथ चुनाव कराने की कवायद चल रही है। निकायों का विस्तार किया जाना है, इसके बाद वार्डों का पुनर्गठन किया जाएगा।

Exit mobile version