Friday, March 13

देवेंद्र शर्मा, राजस्थान पल्स न्यूज़

राजसमंद जिले की देलवाड़ा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और बिना नंबर की कार जब्त करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कमलेंद्र सिंह ने बताया कि नेगड़िया टोल पर नाकाबंदी के दौरान नाथद्वारा की तरफ से आ रही एक बिना नंबर की कार को रुकवा कर उसकी तलाशी ली, तो कार में रखे एक बैग में एक पिस्टटल और जिंदा कारतूस मिला। कार सवार भिंडर निवासी शिवराज सिंह पिस्टल का कोई लाइसेंस नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने पिस्टल जप्त करते हुए आरोपी शिवराज को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version