Monday, June 16

देवेंद्र शर्मा, राजसमंद, राजस्थान पल्स न्यूज़

राजसमंद पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर राजसमंद जिले में अपराधियों की धरपड़ हेतु अभियान चलाया हुआ है।इसी के तहत कांकरोली थाना पुलिस एक बार फिर से कार्रवाई को अंजाम दिया है। बता दे की कांकरोली थाना पुलिस ने अवैध गांजा परिवहन करते हुए एक युवक को रात में नाकाबंदी के दौरान भाड़ा रोड से गिरफ्तार किया है। आज मीडिया को जानकारी देते हुए थानाधिकारी सोडा ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम सोहेल है और तलाशी के दौरान 1.377 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। फिलहाल पकड़े गए युवक से पुलिस की पूछताछ जारी है।

Exit mobile version