Tuesday, June 17

देवेनेद्र शर्मा, राजस्थान पल्स न्यूज

राजसमंद के रामेश्वर महादेव के आसपास  पुनः पैंथर का आतंक देखने को मिला है। बता दें कि विद्या निकेतन स्कूल से आगे सुनील माली के घर के पास बाड़े में बधी हुई गाय एवं बछड़े का शिकार किया गया। जिससे आसपास में रहने वाले लोगों एवं किसानों में भय का माहौल बना हुआ। इसी क्षेत्र में पूर्व में भी पेंथर के द्वारा कई पालतू पशुओं का शिकार किया गया है।

वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाने के उपरांत भी पैंथर पकड़ में नहीं आ रहा है। अब फिर से पैंथर का विचरण किसानों के लिए खतरे की घंटी बन रहा है।

Exit mobile version