Tuesday, September 16

सीकर, राजस्थान प्लस।
जिले के कोटली लुहारवास में आज सुबह उस समय लोग हैरत में पढ़ गए, जब एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी बात मनवाने के लिए वीरूगिरी पर उतार आया। बुजुर्ग इसके लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसको नीचे उतारने में पुलिस को घंटों तक भारी मशक्कत करनी पड़ी। मामला खंडेला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूत्रों अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति जमीनी विवाद को लेकर परेशान है बताया जा रहा है।

वह अपनी बात मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसके टावर पर चढऩे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। लोगों ने शीघ्र ही इसकी सूचना खंडेला थाना पुलिस और उपखंड प्रशासन को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे थानाधिकारी मांगीलाल ने पुलिस बल और ग्रामीणों के साथ मिलकर टावर पर चढ़े सुवालाल से समझाइश की। लेकिन बुजुर्ग ने एक नहीं मानी। वह घंटों तक वहीं बैठा रहा।

लोगों ने लगाया जाम…

सुवालाल के मोबाइल टावर पर चढऩे पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और उसके परिजन कोटडी लोहारा के पुराने बस स्टैंड पर स्थित मोबाइल टावर पर पहुंच गए। करीब दो घंटे बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने राज्य राष्ट्रीय राज मार्ग पर पत्थर डालकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब कोई सुनवाई सुवालाल की नहीं हुई तभी तो टावर पर चढ़ा, प्रशासन के खिलाफ लोगों ने नाराजगी जताई।

बताया जा रहा है कि रास्ता जाम करने के बाद प्रशासन हरकत में आया। इसकेबाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान पुलिस और पटवारी मौके पर पहुंच। उन्होंने सुवालाल की विवादित जमीन का जायजा लेकर उसका सीमांकन करवाया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए मोबाइल टावर पर चढ़े सुवालाल यादव को नीचे उतारा।

Exit mobile version