Monday, June 16

स्पोर्टस डेस्क, राजस्थान पल्स न्यूज।

पेरिस में चल रहे पैरालिंपिक में आज भारत की झोली में तीन पदक आ गए है। इसमे एक स्वर्ण और दौ कांस्य पदक मिले है। महिला शुटिंग में अवनी लेखरा ने स्वर्ण और मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता है। वहीं महिलाओं की 100 मीटर टी-35 कैटेगरी रेस में प्रीति पाल ने कांस्य हासिल किया है। 

अवनी लेखरा ने पैरालिंपिक गेम्स में भारत को पहला मेडल दिलाया। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग की एसएच-1 कैटेगरी में पैरालिंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 249.7 स्कोर किया। कोरिया की युनरी ली को सिल्वर मिला, उनका स्कोर 246.8 रहा। भारत की ही मोना अग्रवाल ने 228.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया है। 

Exit mobile version