Friday, March 13

उदयपुर, राजस्थान पल्स न्यूज़

उदयपुर जिले बेकरिया थाना क्षेत्र में उदयपुर सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंडवाड़ा की तरफ से आ रहे इस तेज रफ्तार वाहन ने देवला के समीप सड़क पर चल रहे गोगरुद निवासी दूदाराम गरासिया (11) को चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित किशोर के शव को बेकरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस वाहन की तलाशी में जुटी है।

Exit mobile version